Muzaffarnagar News: मंदिर से लौट रहे युवक को मारपीट कर घायल किया
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव तुल्हेड़ी निवासी एक महिला ने मंदिर से पूजा करके लौट रहें उसके पुत्र के साथ गांव के ही तीन युवकों पर उसे मार पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। तुल्हेड़ी निवासी महिला निर्मला पत्नी अनिल ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की देर रात उसका पुत्र वंश गांव में ही मंदिर में पूजा करके घर वापिस लौट रहा था इस दौरान रास्ते मे गांव के ही तीन युवकों ने उसे गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि जब वंश ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा इतना ही नही आरोप है कि तीनों युवकों से बचकर वह अपने घर पहुँचा तो आरोपियों ने घर मे घुसकर उसकी लाठी डंडों से पिटाई की।पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.