मुजफ्फर नगर, जुलाई 7 -- Muzaffarnagar News: मोरना ब्लॉक के ग्राम बेहड़ा थ्रू में वर्ष 1980 से स्थापित सार्वजनिक गुरु रविदास मंदिर और बारात घर पर ग्राम प्रधान दिनेश राठी व अन्य अधिकारियों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। जय समता पार्टी और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना किसी वैध आदेश या खुली बैठक के पद का दुरुपयोग करते हुए दलित समाज के इस सार्वजनिक स्थल पर ग्राम सचिवालय बना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर ग्राम सचिव, बीडीओ और स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर पीडि़तों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बारात घर को कब्जा मुक्त कराने तथा दोषियों पर एससी व एसटी एक्ट के तह...