Muzaffarnagar News: मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवलिंग पर हुआ जलाभिषेक
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- Muzaffarnagar News: सावन पर मंगलवार को खतौली नगर और देहात क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों के साथ क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाया। नगर के ताराचंद शिवालय के अलावा जानसठ रोड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में ठहरे कांवड़ियों ने भी हरिद्वार से लाए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया। अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालु लगातार भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.