Muzaffarnagar News: मंत्री ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका मुख्यालय टाउनहाल में सेवा सेतु कार्यक्रम में सरकार आपके द्वार जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर किया। शिविर में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कराई। इस दौरान पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.