मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- Muzaffarnagar News: मोरना इंटर कॉलिज भोकरहेड़ी में तीन दिवसीय मण्डल, जिला व तहसील स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्ग की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। मंडलस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी द्वारा शील्ड देकर पुरस्कृत किया।गुरुवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 में मुजफ्फरनगर की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 में द्वितीय स्थान सहारनपुर, अंडर 17 व अंडर 19 में द्वितीय स्थान शामली की टीम ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि छात्र लक्ष्य बनाकर खेलों में मेहनत करें। यह भी पढ़ें- Banda News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांदा सीनियर टीम ने अतर्रा को हराया...