Muzaffarnagar News: भौमवती अमावस्या पर खीर का प्रसाद वितरित
मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। भौमवती अमावस्या के अवसर पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर व्यापारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत खीर का प्रसाद वितरित किया। कस्बे के प्राचीन श्री भूमिया मंदिर के निकट स्थित व्यापारी आशीष शर्मा के प्रतिष्ठान मंगलवार को भौमवती अमावस्या के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान भोले शंकर व भूमिया माता के पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया। श्रद्धाभाव के चलते भगवान शिव व भुमिया माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सेवा करने वालों में आशीष शर्मा, अमरीश शर्मा, उत्सव शर्मा, रुद्राक्ष शर्मा, रुमाली, भूरा पेंटर, नितिन मिस्त्री, सीजम सागर, आदित्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: भौमवती अमावस्या पर सात्विक चूल्हे से तैयार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.