मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- Muzaffarnagar News: भोपा अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर भोपा में बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच गणेश जी को क्रेन की सहायता से गंग नहर में विदाई दी गयी।भोपा में गंग नहर पुल पर श्रद्धालुओं द्वारा गणेश प्रतिमा का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया गया। शाम के समय श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गणेश प्रतिमा को क्रेन की सहायता से उठाकर गंग नहर में ले जाया गया और विधि-विधान के साथ जल में विसर्जित कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। विसर्जन को लेकर पुलिस बल सुरक्षा में तैनात रहा। वही थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार द्वारा अनेक लोगो की जान बचाने वाले गोताखोर बन्धु राजीव बेनीवाल,मिन्टू बेनीवाल को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: गणपति विसर्जन पर निकली ...