Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी में स्वच्छता अभियान को लगा पलीता
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarnagar News: मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। नगर के मुख्य मार्गों सहित गलियों में गंदगी का बोलबाला है। गंदगी से परेशान नागरिकों ने स्वच्छता की मांग प्रशासन से की है। कस्बे के मोहल्ला सुभाष चौक के नागरिकों ने बताया कि गलियों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी साफ सफाई नहीं होती है। कीचड़ गंदगी के कारण गलियों से गुजरना दूभर हो गया है तथा संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। सुनील सहरावत, कमरुज्जमा आदि ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला सुभाष चौक में भारी गंदगी व कीचड़ का बोलबाला है जहां से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। अभिभावकों को बच्चों को उठाकर सड़क से गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। नागरिकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.