मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: मोरना । कस्बा भोकरहेड़ी इंटर कालेज मैदान में पांचवां एक दिवसीय बालक-बालिका विशाल दंगल का आयोजन किया। जिसमें अनेक पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती में अर्जुन पहलवान विजयी रहे। संयोजक बालिन्द्र पहलवान फौजी ने बताया कि दंगल के शुभारंभ पर नन्हें पहलवान रेशब ने आरव गढी को कुश्ती में चित कर दिया। रिकांशु बिजनौर ने यश पुरकाजी, अभिषेक शुकतीर्थ ने सूर्या गढी को, जुबेर ने गोलू अलीगढ़, सागर मोरना ने नदीम अलीगढ़ को चित किया। इसके अलावा कुलबीर व रोहित बराबर रहे। बाद में तीन कुश्ती बड़ी हुई, जिनमें सीआरपीएफ के जवान उमंग ने आवेश किला परीक्षित मेरठ को हराकर ट्राफी व 3100 रुपये से पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Banda News: बांदा के राजकिशोर ने केशव के सतना को किया चित वही भोकरहेड़ी के अर्जुन पहलवान ने गंगोह के इस...