Muzaffarnagar News: भैंस के आगे जहरीला पदार्थ डालने का आरोप
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: छपार। छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी मोहल्ला जोहड़पार ऋषि पुत्र रतन की भैंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि छपार निवासी ताहिर पुत्र नफीस ने भैंस के आगे जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिसे खाने के बाद भैंस की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी ताहिर पुत्र नफीस निवासी छपार को पकड़ लिया और मामले की सूचना छपार पुलिस को दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भैंस की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.