Muzaffarnagar News: भूमिया खेड़ा मंदिर से घंटा और नल की हत्थी चोरी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: रामराज रामराज थानाक्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुट्ठी इब्राहिमपुर से हाशमपुर मार्ग पर स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए घंटा और नल की हत्थी चोरी कर ली। घटना चार अक्टूबर की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की, लेकिन घटना के कई दिन बीतने के बाद भी चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।रामराज थानाक्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर से हाशमपुर मार्ग पर रजवाहे पर स्थित भूमिया खेड़ा मंदिर में चार अक्टूबर को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से घंटा और नल की हत्थी चोरी कर ले गए। मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना करने पहुचे ग्रामीणों की चोरी की जानकारी लगी। जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तथा मामले की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.