Muzaffarnagar News: भूपखेडी में करंट से भैंसे की मौत, किसान ने बुग्गी से कूदकर बचाई जान
मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- Muzaffarnagar News: खतौली। बुधवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेडी में करंट लगने से भैंसे की मौत हो गई जबकि किसान ने बुग्गी से कूदकर जान बचाई। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। गांव भूपखेडी निवासी अशोक पुत्र जगमाल बुधवार को भैंसा-बुग्गी लेकर खेत से चारा लेने गया था। चारा लेकर गांव में घर के समीप पहुंचा तो वहां लगे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से भैंसे की मौत हो गई। जबकि किसान ने बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई। बारिश के चलते बुग्गी में भी करंट दौड़ गया था। यह भी पढ़ें- Orai News: आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि करंट की चपेट में कई लोग आने से बाल-बाल बच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.