Muzaffarnagar News: भूजल सप्ताह कार्यक्रम में जल संरक्षण का लिया संकल्प
मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला महिला चिकित्सालय में भूजल सप्ताह 16-22 जुलाई का समापन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. मुरली भास्कर ने की, जिन्होंने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं संचयन की शपथ दिलाई। इस वर्ष का मुख्य संदेश जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प रखा गया। समारोह में डा. राजीव कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भूजल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार के कैच द रेन-2026 अभियान से जुड़ने, एक पेड़ मां के नाम लगाने और अनावश्यक भूजल दोहन रोकने की अपील की। यह भी पढ़ें- भूजल संरक्षण को जन आंदोलन बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.