मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: मीरापु। भुम्मा के जंगल में मंगलवार सुबह खेतों पर पशुओं का चारा लेने पहुंचे किसानों में उस समय हड़कंप मच गया, जब उन्हें खेत के अंदर से तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी। घबराए किसान तुरंत गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर खेत में छिपे दो तेंदुए बाहर निकले और दूसरे गन्ने के खेत में भाग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के लिए वन क्षेत्राधिकारी और वनकर्मियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: शिक्षामित्र को पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, फैली दहशत ग्रामीणों के मुताबिक, कई घंटे बाद एक वन रक्षक मौके पर पहुंचा और पंजों के निशान देखने के बाद लौट गया। ग...