मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भारतीय नौ सेना के अस्टिेन्ट नेवल स्टोर अधिकारी के बैंक खाते की डिटेल्स बिना अनुमति एवं फर्जी हस्ताक्षर करके निकालने के मामले में तीन लोगों थाना सिविल लाइन में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मामले में दो बैंक कर्मचारी समेत तीन लोग शामिल हैं। थाना सिविन लाइन में कोर्ट के आदेश पर भारतीय नौसेना के असिस्टेन्ट नेवल स्टोर अधिकारी संदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आर्य समाज रोड स्थित बैंक शाखा में उनका खाता है। बैंक खाता उनके वेतन से जुड़ा है। आरोप है कि 10 फरवरी से पांच मार्च 2026 तक बैक खाते की डिटेल्स निकाली गई है। इसकी शिकायत बैंक शाखा के प्रबंधक की गई। बैंक प्रबंधक ने कहा कि अंकित और कपिल देव ने उनके खाते की जानकारी निकाली थी। आरोप है कि यह दोनों ही उस बैंक के कर्म...