मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। दुकान के उधार के पैसे वसूलकर लौट रहें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के पुत्र के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। भाजपा नेता ने मारपीट के दौरान तमंचे के बल पर 3206 रुपये व सोने की चैन छीनने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मीरापुर के नगर पंचायत कार्यालय के समीप रहने वाले पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष वैध प्रधुम्न शर्मा की पड़ाव चौक में कन्फेक्शनरी की दुकान है प्रधुम्न शर्मा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दीपावली की देर रात्रि उसका पुत्र दिव्यांश दुकान के उधार के पैसे की वसूली में गया था। जब वह लौट रहा था तभी गांधी आश्रम के समीप रहने वाले रविन्द्र पुत्र भंवर सिंह ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर उससे 3206 रुपये छीन लिए। भाजपा नेता का आरोप है कि इस दौरान उसके पुत्र के ग...