Muzaffarnagar News: भाजपा नेत्री पर आवारा कुत्तों का हमला
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। मीरापुर कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाबी कॉलोनी से अपने घर लौट रही भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गुरुवार की शाम भाजपा की महिला मोर्चा की मीरापुर मंडल अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी पंजाबी कॉलोनी से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उनपर हमला बोल दिया। आसपास में मौजूद लोगों ने दौड़कर किसी तरह कुत्तों को भगाया और उन्हें बचाया। तथा घायल भाजपा नेत्री को उपचार के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले छह माह में आवारा कुत्तों के हमलों में कई दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.