Muzaffarnagar News: भाजपा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना कस्बे के बड़ौत रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। शाहपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं बुढ़ाना मंडल प्रभारी परमेश सैनी, ब्रजपाल सहरावत, मोनू मलिक, मुकेश शर्मा, मोनू ठाकुर, मांगेराम पंवार समेत पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक में सभी मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान को लेकर पताही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.