Muzaffarnagar News: भागवत कथा का समापन, कृष्ण-सुदामा प्रसंग पर झूमे भक्त
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 8 -- Muzaffarnagar News: ग्राम रामपुर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने कृष्ण-सुदामा के प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में स्वार्थ नहीं बल्कि समर्पण का भाव होता है। द्वारिकाधीश ने सुदामा को बिना मांगे ही सभी सुख-सुविधाएं प्रदान कर दीं। कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से आम जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है और सात पीढ़ी तक के पूर्वज तृप्त होकर मोक्ष प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन सिंगल व मनीष सिंघल ने व्यास पीठ का पूजन किया।सप्ताह भर चली इस कथा का समापन दिव्य हवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Mathura News: महापुराण कथा के समापन पर उमड़ी भीड़ इस दौरान ठाकुर जगन सिंह, काके सिंह मुखिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.