Muzaffarnagar News: भाकियू (अ) कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन, हाईवे पर लगाया जाम
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: जानसठ तहसील में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम के नाम तहसीलदार मोनिका चौहान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उठाईं किसानों की समस्याएं ज्ञापन में बताया कि गांव हाजीपुर जहांगीरपुर, योगेंद्रनगर, कान्हावाली, मजलिसपुर तौफीर, सिताबपुरी और नयागांव महाराजनगर खादर में चकबंदी के दौरान पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए थे। आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते कुछ लोगों ने इन नालों पर कब्जा कर लिया है। नालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.