मुजफ्फर नगर, अगस्त 14 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रश्मि लांबा को ज्ञापन भी सौंपा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खतौली तिराहे से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यकर्ता ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते हुए गांव तालड़ा तिराहे पर गए। वहां से वापस खतौली तिराहे पर पहुंचे। खतौली तिराहे पर पहुंची एसडीएम रश्मि लांबा को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाकियू तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, योगेंद्र पहलवान, धर्मबीर राठी, राजेंद्र बालियान, टीटू वालिया, खालिद, धर्मबीर गुर्जर, प्रवेंद्र, अमर सिंह, सतबीर, इरशाद, अश्वनी, रवि, आकाश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: 250 ट्रैक्टरों के साथ भाकियू ने निकाली तिरंगा यात्रा, किसानों के लिए मा...