मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: छपार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक के नेतृत्व में छपार कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद संगठन ने एसएसआई को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने, रामपुर तिराहा चौकी पर चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करने, पासपोर्ट व जमानत सत्यापन में सुविधा शुल्क वसूलने पर लगाम लगाने और बिना जांच के मुकदमा न दर्ज करने जैसी मांगें उठाई गईं। साथ ही पुलिस कर्मियों से मधुर व्यवहार की अपेक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, साजिद अल्वी, मुकेश गुर्जर, भीम सिंह सह...