मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सोमवार को विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर वन विभाग कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया है। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वन विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान डीएफओ की देखरेख में फॉरेस्ट अधिकारी एवं सदर रेंजर ने संगठन के प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान का मजबूत आश्वासन दिया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किए जाने की बात कही गई। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार डीएफओ के आने के बाद पांच दिन के भीतर 11 मंडल प्रतिनिधि मिलकर शेष समस्याओं के समाधान को लेकर अध...