मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarnagar News: छपार। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर तीन नवंबर को लखनऊ कूच का स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन डीआरएम के नाम सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने पांच कोच बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को संगठन 17 महाराणा प्रताप मार्ग पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विभागाध्यक्ष के यहां किसानों पर फर्जी मुकदमे लिखे जाने पर राष्ट्रीय महापंचायत की जाएगी, जिसके चलते स्टेशन मास्टर को केन्द्र सरकार को सूचित कर दिया गया है। इस मौके पर महिला मौर्चा युवा जिलाध्यक्ष रंजनी शर्मा, मंडल जिला सचिव मोनू धीमान, उपाध्यक्ष साजिद अल्वी, नगर उपाध्यक्ष नौशाद, शाहपुर ब्लाक प्रभारी साजिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...