Muzaffarnagar News: भाकियू टिकैत की 23 को लखनऊ में महापंचायत
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए नयुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने और गन्ने का मूल्य बढ़वाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सरदार ओंकार सिंह तथा संचालन कय्यूम अंसारी ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष प्रधान ने नलकूपों से हो रही मोटर चोरी की घटनाओं पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सरदार गुरमेल बाजवा ने खादर क्षेत्र में बांध न बनने पर 2027 के चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दौरान चौधरी प्रताप सिंह, अमित तोमर, विक्की तोमर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.