Muzaffarnagar News: भाकियू खादर क्षेत्र में बांध बनवाने की मांग को 29 को ट्रैक्टर व पैदल मार्च करेगा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 24 -- Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन के 29 अगस्त को पुरकाजी में खादर क्षेत्र में सुनाली नदी पर तटबंध पुल निर्माण एवं तहसील की मांग को लेकर पुरकाजी ब्लॉक तक होने वाले ट्रैक्टर पैदल मार्च को लेकर जनसंपर्क किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी ने गांव तुगलकपुर में भाकियू के प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह के आवास पर पंचायत की। उसके बाद गांव दादूपुर भदौला बड़ा गुरुद्वारा, भदौली, राजकल्लापुर,खेड़की, शेरपुर नरेश प्रधान के आवास पर पंचायत की गई। जनसंपर्क में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नवीन राठी, मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल बाजवा, प्रताप सिंह, मनीष प्रधान, संजय त्यागी, कार्तिक खटाना, जसविंदर ज्ञानी, अश्वनी मांडला, गुरनाम सिंह, गुरलाल सिंह, भूपेंद्र सिंह विक्की, अमित धीमान, नरेश प्रधान शेरपुर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.