मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: भाकियू (अ) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भाकियू (अ) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए डंफरों के द्वारा लोकल रास्तों से मिट्टी लाई गई थी। जिसके चलते गांव राजपुर से परासौली व सेनपुर सहित समस्त लोकल रास्ते बहुत खराब हो चुके हैं। किसानों को इन रास्तों पर चारा आदि लाने में परेशानी हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कोई कार्रवाई नही हुई, 20 जुलाई से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पिंटू ठाकुर, रणवीर, राकेश, योगेंद्र, सुरेंद्र, भ...