Muzaffarnagar News: भाकियू अ. का तहसील में धरना, एसडीएम-तहसीलदार को धरना स्थल पर बैठाया
मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- Muzaffarnagar News: खतौली बुधवार को भाकियू (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ललित मिश्र और तहसीलदार अरविंद कुमार को धरना स्थल पर बुलाकर अपने बीच बैठा लिया। साथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया तथा समस्याओं का समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता के पास से पेट्रोल की बोतल निकलने पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवित अहलावत के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने लेखपालों पर भ्रष्टाचार और किसानों से अवैध वसूली के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि लेखपालों ने सरकारी कागजात प्राइवेट कर्मचारियों के हाथों में सौंप रखे हैं। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.