मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गांव सिकन्दरपुर में छोटे भाई के साथ मारपीट का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की आंख के पास पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध मीरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव सिकन्दरपुर निवासी साहिब पुत्र मुम्तियाज ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला मुजम्मिल पुत्र शमशेर अपने घर के पास कुछ युवकों को बैठाए रखता है। आरोप है कि शनिवार की दोपहर मुजम्मिल के साथ रहने वाले युवकों ने उसके छोटे भाई महताब के साथ गाली-गलौच करते हुए उसे परेशान किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महताब के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर साहिब मौके पर पहुंचा और अपने भाई को आरोपियों से छुड़ाने लगा तो आरोप है...