मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: भसाना में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे की परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। एसएसपी ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों का भी जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हादसे के कारणों की जांच करते हुए मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हादसे में पांच लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भसाना में दो बसों की आगे निकलने की होड़ बनी हादसे की वजह, चालक फरार पुलिस ने शवों को कब्जे में ले...