मुजफ्फर नगर, अगस्त 26 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते चहूओर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है जिसके चलते किसानो की फसलें भी खराब हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सादपुर गांव के सामने नाले मैं आवागमन के लिए नाले में दीवार करा कर अवरुद्ध कर रखा है जिसके चलते जल भराव की समस्या हो गई है। दोनों गांव के ग्रामीण पिछले दो दिनों से आमने-सामने हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर पानी की निकासी की मांग की थी देर शाम दोनों गांव के ग्रामीणों का हजूम लगा था। सूचना पर पुलिस एवं एसडीएम रश्मि लांबा मौके पर पहुंची शीघ्र ही नाले में लगे अवरोध को हटाने का आश्वासन दिया। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते चारों ओर पानी ही पानी है गांव भालेडी के पूर्व प्रधान अनुज सैनी ने बताया कि गांव सादपुर के सामने नाले में आ...