मुजफ्फर नगर, जुलाई 16 -- Muzaffarnagar News: खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद भनवाडा निवासी इंसाद पुत्र जमान ने बताया कि दो दिन पूर्व शाम को अपने घर पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने परिवार के लोगों पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ताहिर पुत्र लियाकत, इमरान, इरफान, जाहिद पुत्र लियाकत के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...