Muzaffarnagar News: भदौला मे जल्द हो डॉक्टरों की तैनाती : गुरमेल बाजवा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: ग्राम भदौला में स्वास्थ्य विभाग का नवनिर्मित भवन पिछले एक वर्ष से डॉक्टरों की तैनाती के इंतजार में खाली पड़ा है। भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष गुरमेल बाजवा ने बताया कि बाढ़ ग्रस्त इलाका होने के कारण बरसात के दिनों में मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिलकर भी डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की थी। हालांकि, कई माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय अनदेखी और अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी बिना धरना-प्रदर्शन के जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं देते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.