Muzaffarnagar News: भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा 21 को निकालेगी
मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- Muzaffarnagar News: इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में मंगलवार 21 जुलाई को शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा का शुभारंभ सायं साढे चार बजे वकील रोड स्थित मेहता क्लब से होगा, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर भीमसेन, ममता अग्रवाल और सुनील तायल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। यह यात्रा वकील रोड से शुरू होकर गौशाला, भोपा फ्लाईओवर, बालाजी चौक, सदर बाजार, शिव मूर्ति और मालवीय चौक होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा व भजन-कीर्तन से स्वागत किया जाएगा। समापन पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,तैयारियां पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.