मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पुलिस चौकी के समीप प्रोजेक्टर पर संचालित रामलीला का भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ विधिवत समापन हुआ। रामलीला में लंका युद्ध के दौरान भगवान श्री राम द्वारा रावण वध होते ही सेना में विजय जयघोष गूंज उठा। इसके बाद प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और सुग्रीव के साथ अयोध्या पहुंचे, जहां दीपों की जगमगाहट और ढोल-ताशों की थाप पर अयोध्यावासियों ने स्वागत किया। राजतिलक की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीरापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष पं. राहुल शर्मा, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संदीप डागा, व्यापारी नेता विकास गोयल, मनोज मदान और कमेटी अध्यक्ष पं. कैलाशचन्द्र शर्मा ने प्रभु श्री राम की विशेष आरती कर किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीराम के राजतिलक के...