मुजफ्फर नगर, सितम्बर 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित श्री खाटूश्याम गणपति धाम मंदिर में मंत्रोच्चार के द्वारा पिस्ता का भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। वहीं शाम के समय एकादशी कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव के तहत भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर में विराजे श्री गणपति जी महाराज के 1000 नामों की पूजा अर्चना करते हुए प्रात:काल पिस्ता का भोग लगाते हुए पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल, जेपी, रजत, विनोद राठी, विपिन सिंघल, विकास अग्रवाल, अंकुर गुप्ता आदि पूजा में शामिल रहे। देर शाम मंदिर प्रांगण में एकादशी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भजन कार्यक्रम हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...