मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक श्री गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा श्री गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत भगवान श्री गणपति महाराज का कसार, दूर्वा और पंचामृत से भोग लगाकर पूजा अर्चना की। भगत सिंह रोड पंचमुखी स्थित श्री तुलसा मंदिर में पूजन यज्ञ कर गणपित महाराज को भोग लगाकर भंडारा आयोजित किया। रविवार को नई मंडी बडी धर्मशाला में समिति के पदाधिकारियों और मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पंडित अवधराज द्वारा कसार, दूर्वा और पंचामृत का भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। देर सायं बडी धर्मशाला में एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गीता मित्तल, शशिकान्त, यामिनी साराभाई के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सनातन धर्म सभा भवन में निवेदन पं. कृष्णा भारद्वारा द्वारा आयोजित 46वां गण...