Muzaffarnagar News: ब्राह्मण समाज ने नवनियुक्त प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी को किया सम्मानित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे के ब्राह्मण समाज के लोगों ने सनातन धर्म इण्टर कॉलेज के नवनियुक्त प्रबंधक अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर एवं भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा मीरापुर के अध्यक्ष पं. विकास कौशिक ने कहा कि अधिवक्ता सिद्धार्थ राजवंशी कस्बे के सभी वर्गों के लोगों के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य करते हैं तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं। इस दौरान ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं. विकास कौशिक, पं. आशीष शर्मा, असीम शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.