Muzaffarnagar News: ब्राह्मण महासभा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: खतौली अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से परशुराम भवन में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातक में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 60 मेधावियों को सम्मानित किया। इसके अलावा यूपी स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को भी सम्मान देकर प्रोत्साहित किया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित सतीश चंद्र शर्मा और पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित नरेश कुमार पालीवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष केपी शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- यूजीसी के विरोध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.