मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर महंगे दामों पर बेचने वाले गिरोह के सात तस्करों को शहर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारआरोपियों से 210 शराब की बोतले, 99 खाली बोतले, 398 ढक्कन, नकली रैपर, पैकिंग सामग्री, पांच मोबाइल व तीन कार बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। शराब को हरियाणा में तैयार किया जाता था।

पुलिस कार्रवाई और बरामदगी शहर कोतवाली परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने टीम व क्राइम ब्रांच के साथ रामपुर तिराहे के पास रेलवे पुल के नीचे से तस्कर अमित निवासी समालखा, जनपद पानीपत, हरियाणा, मेहताब निवासी शाहपुर जदीद, थाना दौराल...