Muzaffarnagar News: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में दिया अध्यात्म का संदेश
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मोरना तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्वीट साइलेंस धाम में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें श्रद्धालुओं को राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण देते हुए आध्यात्मिक साहित्य वितरित किया।बीके प्रवेश दीदी ने कहा कि भौतिक संसाधनों की दौड़ से जीवन में तनाव और नकारात्मकता बढ़ रही है, जिसे राजयोग से दूर कर आंतरिक शांति पाई जा सकती है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा से विश्व को शांति का संदेश देती रही है और आज भारत पुनः आध्यात्मिक गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रियांशी दीदी ने नियमित ध्यान साधना से मन को एकाग्र करने की प्रेरणा दी। इस दौरान रामकुमार शर्मा, जगपाल राठी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.