मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarnagar News: मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित माता पूर्णागिरी आदि शक्तिपीठ आश्रम में ब्रह्मलीन गुरु हनुमान महाराज की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई। इस दौरान हवन-यज्ञ, श्रद्धांजलि सभा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए स्वामी चेतनानन्द सरस्वती ने कहा कि गुरु शिष्य की चेतना को जाग्रत करते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास ने बताया कि गुरु हनुमान महाराज ने राम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और सनातन धर्म के लिए जीवन समर्पित किया था। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल व भाजपा नेता अमित राठी सहित अनेक संतों और गणमान्य लोगों ने समाधि पर पुष्प अर्पित किए। संचालन अजय कृष्ण शास्त्री ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...