Muzaffarnagar News: ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। गुरुवार को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मीरापुर केंद्र की संचालिका बी.के. अनमोल दीदी के नेतृत्व में ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनें थाना मीरापुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। बहनों ने पुलिसकर्मियों को प्रसाद वितरित किया तथा उन्हें नशामुक्त एवं तनावमुक्त जीवन जीने और सदैव सकारात्मक सोच के साथ कर्तव्य पालन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, एसएसआई महेंद्र गौतम, एसआई ओमेंद्र सिंह, एसआई मदनपाल सिंह, एसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई अरुण सिद्धू, एसआई प्रवीण कुमार, एसआई युवराज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ब्रह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.