मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद में वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित 70 परीक्षा केंद्रों के खिलाफ निर्धारित समय तक कुल 52 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें से करीब 30 केंद्रों को लेकर नए अपडेट और शिकायतें सामने आई हैं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि प्राप्त हुई सभी 52 आपत्तियों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। आपत्तियों के निस्तारण और स्थलीय निरीक्षण के बाद जनपदीय समिति की संस्तुति के साथ अंतिम सूची 6 नवंबर तक बोर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन अग्रसारित कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हाईस्कूल-इंटर के 148 परीक्षा केंद्रों की सू...