मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: नगर पालिका की 18 जुलाई को बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड में में सदन की स्वीकृति मिली तो नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 100 करोड से अधिक के विकास कार्य कराएगी। बोर्ड बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्य विभाग, पथ प्रकाश, जलकल विभाग और निर्माण विभाग समेत करीब 499 विकास कार्य शामिल किए गए है। एजेंडे में करीब 168 प्रस्ताव शामिल किए गए है। 18 जुलाई को नगर पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक आयोजित होगी। इस बोर्ड बैठक के लिए नगर पालिका ने करीब 168 प्रस्ताव का एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में करीब 499 विकास कार्य रखे गए है। जिनकी लागत करीब 100 करोड से अधिक है। नगर पालिका करीब एक हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने की तैयारी कर रही है। वहीं बडे नालों की सफाई को लेकर भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। शहर क...