मुजफ्फर नगर, जुलाई 10 -- Muzaffarnagar News: मंसूरपुर लगातार हो रही बारिश से गुरुवार सुबह थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में दो कच्चे मकानों की छतें भरभराकर गिर गईं, जबकि एक अन्य मकान की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार गांव बोपाड़ा निवासी इस्लाम पुत्र बशीर और शौकीन पुत्र समेदीन के कच्चे मकानों की छतें सुबह करीब सात बजे अचानक गिर गईं। पास के एक अन्य मकान की दीवार भी बारिश के कारण ढह गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों परिवार बेघर हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भुवापुर में मकान गिरने से दहशत, भूमि का हुआ कटान हल्का लेखपाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियो...