Muzaffarnagar News: बैल की मौत पर किसान ने वैदिक मंत्रों से अंतिम विदाई
मुजफ्फर नगर, अगस्त 29 -- Muzaffarnagar News: मोरना कृषि का सहारा बने गोवंश बैल के बुजुर्ग व बीमार होने पर सेवा उपचार करने तथा उसकी मृत्यु पर किसान बृजवीर सिंह राठी ने सम्मान देते हुए बुजुर्ग बैल को न तो बेसहारा छोड़ा और न ही उसे बेचने का विकल्प चुना। गुरुवार रात बैल की मृत्यु होने पर शुक्रवार को खेत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। अब उसकी तेरहवीं पर हवन कराने का भी निर्णय लिया है।मोरना-शुकतीर्थ स्थित राठी कृषि फार्म हाउस के किसान ब्रजवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में पुलिस ने कटान के लिए ले जाए जा रहे कुछ बैलों को मुक्त कराकर उन्हें शुकतीर्थ स्थित गोशाला में भेज दिया। उन्होंने गोशाला से पांच हजार रुपये की दान रसीद कटवाकर दो बैलों को अपने साथ ले लिया। दोनों बैल वर्ष 2020 तक खेतों में कार्य करते रहे। उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.