मुजफ्फर नगर, सितम्बर 5 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर आर्यपुरी स्थित मां शाकुम्भरी कम्यूनिकेशन में उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन, संघर्ष समिति की बैठक जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी की अध्यक्षता और आशीष मित्तल के संचालन में हुई। मुख्य अतिथि कृष्णगोपाल मित्तल और विशिष्ट अतिथि सरदार बलविन्दर सिंह ने पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर शपथ दिलाई।बैठक में ताबड़तोड़ छापों और भ्रष्टाचार के विरोध में आगामी 11 सितंबर को टाउन हॉल से विशाल स्कूटर रैली निकालने का निर्णय लिया। यह रैली टाउन हॉल से शुरू होकर कोर्ट रोड, भगत सिंह चौक, अंसारी रोड, पुरानी घास मंडी, अहिल्याबाई चौक और रुड़की रोड होते हुए तुलसी पार्क पर समाप्त होगी। व्यापारियों ने उत्पीड़न के विरुद्ध हुंकार भरते हुए इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। इसके अलावा, आगामी रणनीति तैयार करने के ...