Muzaffarnagar News: बैंडबाजों और झांकियों के साथ निकली जैन समाज की रथयात्रा
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दशलक्षण पर्व के समापन पर रविवार को क्षमावाणी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जैन नगर कृष्णापुरी स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से अहिंसा का संदेश देते हुए भव्य वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में घोड़े, बैंड-बाजे, झांकियां, ढोल और डीजे के साथ भजन मंडली शामिल रही। धार्मिक भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। दस दिवसीय दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से वर्षभर में जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। जैन नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आचार्य श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 विनिशोध सागर, मुनि श्री 108 निर्मोह सागर, क्षुल्लिका 105 कीर्तिमति माता के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.