मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- Muzaffarnagar News: खतौली किसान की जमीन पर फर्जी तरीके से लाखों का लोन निकल जाने की शिकायत क को लेकर बैंक और पुलिस अफसर के चक्कर काटने के बाद कार्रवाई न होने पर इंसाफ के लिए कोर्ट पहुंचे किसान की शिकायती पत्र पर न्यायालय के आदेश होने पर कोतवाली पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।गांव बुआडा खुर्द निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि 18 नवंबर 2024 को घर पर एक नोटिस आया जिसमें केनरा बैंक की ओर से लाखों का लोन जमा करने की जानकारी दी गई थी। नोटिस को लेकर बैंक गया तो वहां मौजूद बैंक शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों से लोन के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया ना ही जिस जमीन पर लोन दर्शाया गया था वह कागजात दिखाएं। बताया कि उसकी जमीन पर साढे लाख से अधिक का लोन निकाल लिया गया। फर्जी तरीके से ...